इंडियन एयरफोर्स को शुक्रवार को 2 तेजस ट्रेनर विमान और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपा गया। हालांकि HTT-40 विमान कितने दिए गए, इसकी संख्या नहीं बताई गई। इन विमानों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बेंगलुरु में शुक्रवार को विमानों के हैंडओवर प्रोग्राम में शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने विमानों की पूजा की। कार्यक्रम में HAL ने चार नए ध्रुव हेलिकॉप्टर पवन हंस लिमिटेड को सौंपे। राजनाथ हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में भी बैठे। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।
Back to Top News
Top
September 18, 2026 at 12:25 PM
इंडियन एयरफोर्स को मिले 2 तेजस ट्रेनर:HAL ने स्वदेशी ट्रेनर विमान भी सौंपा; रक्षामंत्री ने पूजा की, नए ध्रुव हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में भी बैठे
Dainik Bhaskar