नागपुर के गोरेवाड़ा इलाके में मंगलवार रात एक महिला ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले एक एसयूवी को टक्कर मारी। एसयूवी का ड्राइवर बालू कुलमथे अपनी बेटी के साथ बाहर निकल रहा था, तभी उसे भी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस को शक है कि महिला नशे में गाड़ी चला रही थी। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद होगी। कार ने 3 बच्चों समेत 5 लोगों को टक्कर मारी इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क पर जा रहे 3 बच्चों और 2 अन्य लोगों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान हरीश रामभाऊ रेवतकर और आशीष नखाते के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। DCP अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि महिला पुलिस हिरासत में है और उसकी मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस हादसे की CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। ------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में ट्रक-बोलेरो भिड़े, 3 बच्चों समेत 8 की मौत:जेसीबी-क्रेन से गाड़ी हटाई गई; रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…