पंजाब सरकार के इस अभियान के तहत पाठ्यक्रम में बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और उसकी जिम्मेदारी के बारे में सिखाया जाएगा. बड़ी कक्षाओं में बुनियादी एआई, एआई कौशल, नवाचार कौशल और प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक उपयोग पर भी विशेष जोर दिया जाएगा. पाठ्यक्रम पूरा होने पर छात्रों को प्रमाण पत्र भी मिलेगा.