जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और टॉलस्टॉय मार्ग पर बुधवार रात एक बार फिर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई हैं. इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला किया, जिसमें एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए.