नवी मुंबई से श्रीनगर आई इंडिगो फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक पोल से टकरा गई। घटना सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 06 पर विमान को पार्क कराते समय हुई। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों से सुरक्षित उतारा गया। घटना के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और फ्लाइट्स निर्धारित समय के अनुसार आ-जा रही हैं। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।
Back to Top News
Top
September 4, 2026 at 4:54 AM
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया विमान:इंडिगो फ्लाइट नवी मुंबई से आई थी, विमान को पार्किंग एरिया में ले जाते वक्त हादसा
Dainik Bhaskar