श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान 6E 225 (VT-NOG) खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर से पहुंची थी। घटना सुबह करीब 9 बजे, बे नंबर 6 पर प्लेन को पार्क करते समय हुई। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पैसेंजर्स और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों से सुरक्षित उतारा गया। घटना के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और फ्लाइट्स निर्धारित समय पर चल रही हैं। विमान जिस पोल से टकराया, वह Visual Docking Guidance System (VDGS) का हिस्सा है। यह पोल विमान को पार्किंग एरिया में सुरक्षित लाने के लिए इस्तेमाल होता है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… VDGS पोल से विमान के टकराने की 5 संभावित वजहें... -----------------------------
Back to Top News
Top
September 4, 2026 at 4:54 AM
श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:आगे का हिस्सा टूटा, पार्क करते समय हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
Dainik Bhaskar