अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है. हरियाणा के कृषि मंत्री से बैठक में, किसान नेताओं की गिरफ्तारियों की रिहाई और केंद्रीय कृषि मंत्री से ट्रेड डील पर वार्ता कराने की मांग पर सहमति बनी. इसके बाद किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौटने लगे हैं.