जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वाली नाबालिग बेटी की मां ने पीएम मोदी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि बेटी को माफ कर प्रधानमंत्री ने उसे नई जिंदगी दी है. इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर वापस लेने की अपील करते हुए नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल और प्रदर्शनों में भागीदारी पर रोक लगाने की मांग भी की.