केरल में 31 जुलाई की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई. इसके कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रशासनिक अधिकारियों से जायजा लिया है.