पंजाब पुलिस ने फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में एक बड़े नकल रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 7 मास्टरमाइंड और 28 उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर 27 वायरलेस डिवाइस जब्त किए. ये गिरोह पेन कैमरे और रियल-टाइम डिक्टेशन से नकल करवाता था. मास्टरमाइंड गुरमीत सिंह समेत आरोपी उम्मीदवारों से 3.5 लाख से 13 लाख रुपये तक वसूलते थे.