एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. एक विशेष मेडिकल बोर्ड उनकी जांच कर रहा है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके वाइटल्स (जैसे पल्स, सांस) सामान्य हैं, लेकिन बीपी और शुगर कम पाए गए हैं. जल्द ही अस्पताल प्रशासन इस बारे में मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा.