लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में आरोपी सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला की अग्रिम जमानत याचिका जिला जज ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने आरोपों को बेहद गंभीर माना है. आरोपी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप है. इस हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई थी.