नंदीग्राम उपचुनाव में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे को लेकर कांग्रेस ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। कांग्रेस ने हलफनामे में उनकी उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता और वकील रित्जू घोषाल ने कोर्ट में कहा कि हलफनामे में रथ का जन्म वर्ष करीब 1966 बताया गया है, जबकि 1965 में माध्यमिक यानी 10वीं की परीक्षा पास करने का जिक्र है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस को याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है। मामले की सुनवाई गुरुवार को होने की संभावना है। स्कूल की पढ़ाई को लेकर भी सवाल उठाए घोषाल ने जस्टिस कृष्ण राव के सामने बताया कि हलफनामे में रथ ने चौखाली गंगा पद्म मिलन कन्या विद्यापीठ में 1965 में 10वीं की छात्रा होने की जानकारी दी है। कांग्रेस ने स्कूल के रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठाया। पार्टी के मुताबिक, स्कूल 1963 में शुरू हुआ था और उस समय वहां सिर्फ 5वीं तक पढ़ाई होती थी। स्कूल को 10वीं तक पढ़ाने की सरकारी मंजूरी 1973 में मिली थी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की जांच पर भी सवाल उठाया घोषाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने हलफनामे की जांच की थी, लेकिन कथित विसंगति को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस ने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने कोर्ट से जल्द सुनवाई का आग्रह करते हुए कहा कि अगर उम्मीदवारी रद्द भी होती है तो उपचुनाव प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि मैदान में दूसरे उम्मीदवार मौजूद हैं। गलत जानकारी साबित हुई तो उम्मीदवारी रद्द करने की मांग जस्टिस कृष्ण राव ने पूछा कि कांग्रेस इस मामले में क्या राहत चाहती है। इस पर घोषाल ने कहा कि अगर हलफनामे में दी गई शैक्षणिक योग्यता गलत पाई जाती है तो रथ की उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए। हसीरानी रथ बोलीं- कानून पर पूरा भरोसा हसीरानी रथ ने मामले की जानकारी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और कोर्ट जो फैसला करेगा, वह स्वीकार होगा। नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। रथ की उम्मीदवारी की घोषणा 15 सितंबर को हुई थी। वह मई में मारे गए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हैं।
Back to Top News
Top
September 23, 2026 at 12:50 PM
नंदीग्राम BJP प्रत्याशी के हलफनामे के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंची:कहा- 1966 में जन्म, फिर 1965 में 10वीं की परीक्षा कैसे दी; उम्मीदवारी रद्द की मांग
Dainik Bhaskar