बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. 98 साल आडवाणी को 16 अक्टूबर को छाती में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था. अस्पताल के मुताबिक, उनकी सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.