एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी जा रही फ्लाइट को उड़ान के बीच तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि लौटना पड़ा। विमान करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी इंजन-1 में फ्यूल की मात्रा तेजी से कम होने लगी। कुछ देर बाद तेल का दबाव खतरे की सीमा यानी रेड जोन में पहुंच गया। इसके बाद पायलटों ने इंजन-1 बंद कर दिया। बोइंग 737 ने एक इंजन पर कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में ज्यादा ईंधन बचा होने के कारण लैंडिंग के समय उसका वजन सामान्य से अधिक था। इसके बावजूद क्रू ने लैंडिंग पूरी की। यह घटना 7 सितंबर की है। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी ANI और सूत्रों के हवाले से सामने आई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और DGCA की ओर से घटना पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। खबर अपडेट की जा रही है
Back to Top News
Top
September 7, 2026 at 6:51 AM
कोच्चि-अबुधाबी प्लेन का फ्यूल 36 हजार फीट पर कम हुआ:50 मिनट बाद मोड़ना पड़ा, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग; वजन भी ज्यादा था
Dainik Bhaskar