ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए समुद्री नेविगेशन और वैश्विक व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है.