पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में चेतन चौधरी, सिया गोयल पर हत्या करवाने का आरोप लगाया गया है। चार्जशीट में आरोपियों के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस को ऑनलाइन सर्च का भी जिक्र है। चेतन के दोस्त रितेश को भी आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में व्हाट्सऐप चैट, तस्वीरें, मोबाइल फोन डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण से जुड़े सर्टिफिकेट शामिल किए गए हैं। 80 से 85 गवाहों के बयान पुलिस ने मामले में करीब 80 से 85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड समेत कई डिजिटल और तकनीकी सबूत चार्जशीट का हिस्सा हैं। पुलिस ने दस्तावेजी और गवाहों के बयानों से जुड़े सबूतों को भी चार्जशीट में शामिल किया है। 18 जून को केतन की खाई में गिरने से मौत हुई थी सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पढ़ें पूरी खबर…
Back to Top News
Top
September 19, 2026 at 2:20 PM
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल:सिया-चेतन पर हत्या करवाने का आरोप, इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस भी सर्च करने का जिक्र
Dainik Bhaskar