पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC खेमे के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने विधानसभा उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी, इसलिए अब नया उम्मीदवार उतारने का ऑप्शन नहीं है। रबीउल ने नाम वापस लेने के पीछे चुनाव चिन्ह को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए कम समय मिलने और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने में दिक्कत का हवाला दिया है। इससे एक दिन पहले नंदीग्राम से ममता खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का एलान किया था। कुछ घंटे बाद मिलन प्रधान को 2007 के एक पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब चुनाव आयोग ने TMC के नाम और पुराने चुनाव चिन्ह को लेकर दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और प्रतीक आवंटित किए हैं। ममता खेमे को ‘Mamata All India Trinamool Congress’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Back to Top News
Top
September 19, 2026 at 6:50 AM
नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता बनर्जी को झटका:TMC उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया; दोनों उपचुनाव वाली सीटों से प्रत्याशी पीछे हटे
Dainik Bhaskar