महाराष्ट्र के नागपुर में बैंक लूटने का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। यहां एक 28 साल के युवक ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर उनसे 4.53 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उसका पीछा किया। पुलिस की मदद से उसे करीब एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया गया। पूरी घटना बैंक के आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई पूरी 4.53 लाख रुपए की रकम बरामद कर ली है। खबर अपडेट की जा रही है।