मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उद्योग जगत पंजाब छोड़कर चला गया था लेकिन अब वह समय आ गया है जब विभिन्न उद्योगों की नींव फिर से रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले यहां काम करने का माहौल नहीं था लेकिन अब हमने विभिन्न देशों और विदेशों के उद्योगपतियों से मुलाकात की है और उन्हें पंजाब आने का निमंत्रण दिया है.