जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मंजूर अहमद भट के रूप में हुई है। उसके पास से चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह संगठन के कहने पर आतंकी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस को हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक मॉड्यूल की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। यह मॉड्यूल हंदवाड़ा-कुपवाड़ा इलाके में सक्रिय था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…