तमिलनाडु के इरोड जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बनाए गए खाने में गोबर का पाउडर मिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अरुमुगम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी की नौकरी जाने का बदला लेने के लिए यह साजिश रची। छात्र से जबरन सांभर में मिलवाया पाउडर पुलिस के मुताबिक, अरुमुगम की पत्नी स्कूल में खाना बनाने का काम करती थी, लेकिन नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने एक छात्र पर दबाव बनाकर सरकारी स्कूल की मुफ्त नाश्ता योजना के तहत तैयार सांभर में गोबर का पाउडर मिलवाया। घटना 29 अगस्त की है, जबकि स्कूल की ओर से पुलिस में शिकायत 1 सितंबर को दर्ज कराई गई। पुलिस ने अरुमुगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123 के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा जहर आदि के जरिए नुकसान पहुंचाने और अपराध करने की नीयत से जुड़ी है। शिक्षकों ने चखा तो सांभर का स्वाद कड़वा लगा पुलिस के मुताबिक, छात्रों को खाना परोसने से पहले शिक्षकों ने खाने का सैंपल चखा। सांभर का स्वाद सामान्य से काफी कड़वा लगा। शुरुआत में शिक्षकों को लगा कि शायद सांभर में गलती से ज्यादा हल्दी पड़ गई है। जांच में पता चला कि गोबर का पाउडर सिर्फ शिक्षकों के लिए रखे गए सैंपल में मिलाया गया था। बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में यह पाउडर नहीं मिला था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। ------------------------------- यह खबरें भी पढ़ें… कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश- दोनों पत्नियों में बांटें पेंशन; नौकरी भी पहली पत्नी को नहीं मिलेगी कलकत्ता हाईकोर्ट ने मृत केंद्रीय कर्मचारी की पहली पत्नी को फैमिली पेंशन का आधा हिस्सा देने का आदेश दिया है, जबकि दूसरी पत्नी को ग्रेच्युटी देने कहा है। जस्टिस रीतोब्रतो कुमार मित्रा ने यह आदेश पहली पत्नी की याचिका पर दिया। महिला ने अपने पति की फैमिली पेंशन और ग्रेच्युटी दिलाने की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें… फुकेट-दिल्ली विमान हादसा, ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव मिला पायलट बर्खास्त; अचानक 300 फीट नीचे आई थी फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद एयर लाइन ने पायलट को बर्खास्त कर दिया। यह घटना 4 अगस्त की है। फुकेट से दिल्ली आते वक्त भुवनेश्वर के पास प्लेन अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…
Back to Top News
Top
September 5, 2026 at 8:11 AM
तमिलनाडु में स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलवाया:रसोइया के पति पर आरोप; पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना चाहता था
Dainik Bhaskar