Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष खत्म कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की तारीफ की है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी लगातार युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं और उनके पास शांति का रास्ता निकालने के लिए अच्छे विचार हैं.