भारतीय हॉकी के पूर्व खिलाड़ी एमएम सोमैया के बंगलूरू स्थित घर में 28 अक्टूबर को चोरी हुई। चोर 1980 मॉस्को ओलंपिक का स्वर्ण पदक, दो एशियाई खेलों के पदक और चैंपियंस ट्रॉफी का कांस्य पदक समेत कीमती सामान ले गए।