केंद्र ने एअर इंडिया के CEO एन. चंद्रशेखरन को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन चूक के मामले में समन भेजा है। यह मामला 3 विदेशी नागरिकों से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों विदेशी नागरिक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जरूरी डिपार्चर इमिग्रेशन जांच कराए बिना भारत से रवाना हो गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने इसे सुरक्षा और इमिग्रेशन से जुड़ी गंभीर चूक बताया है। सरकार ने घटना को लेकर CEO और एअर लाइन से स्पष्टीकरण मांगा है। एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें जरूरी इमिग्रेशन प्रोसेस उल्लंघन की परिस्थितियों का ब्योरा मांगा गया है। खबर अपडेट की जा रही है।