कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार ने 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है। करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। राज्यभर में हुए सर्वे में इन संस्थानों के पास जरूरी मंजूरी और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। यह कार्रवाई अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग ने की है। मंत्री क्षुदीराम टुडू ने रविवार को बताया कि जरूरी मंजूरी वाले मदरसे चलते रहेंगे। नोटिस पाने वाले मदरसों पर उनके जवाब की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इससे पहले 2026 के बजट में बंगाल सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के लिए फंड ₹5,713 करोड़ से घटाकर ₹2,165.42 करोड़ कर दिया था। खबर अपडेट हो रही है…
Back to Top News
Top
September 13, 2026 at 11:28 AM
बंगाल सरकार ने 252 मदरसे बंद करने का आदेश दिया:100 को कारण बताओ नोटिस; पहले मदरसों का बजट ₹3600 करोड़ कम किया था
Dainik Bhaskar