रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय स्मारक पर कहा कि कारगिल युद्ध ने भारतीय सैनिकों की असाधारण वीरता को दुनिया के सामने रखा. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगा. राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ PoK पर होगी.