एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान खरगे की मनुस्मृति वाली टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा हो गया. सभापति ने खरगे को टोका और कहा कि मनुस्मृति का पेपर लीक बिल से क्या लेना-देना है. बीजेपी ने खरगे की टिप्पणी पर आपत्ति जताई. हालांकि, खरगे की मनुस्मृति वाली टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाई गई.