सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कई मामलों पर अपनी राय रखी है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि छात्रों को सिर्फ विरोध प्रदर्शन करने पर जेल भेजा जा रहा है. साथ ही उन्होंने गंगा नदी में नाव पर इफ्तार मामले में भी कहा कि गंगा नदी पर चिकन खाने पर रोक लगाने वाला कोई कानून नहीं है.