बेंगलुरु में 13 वर्षीय एक किशोर मछली पालने के शौक को लेकर पिता की डांट के बाद घर से चला गया. 27 जुलाई से लापता यह बच्चा अपने पिता के क्रोधित होकर पीटने के बाद साइकिल से निकल गया और वापस नहीं लौटा. परिवार बेहद परेशान है और सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.