एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को FIR दर्ज की है। इसमें शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे समेत 17 लोगों के नाम हैं। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें कोर्ट ने दिशा सालियान की मौत की CBI जांच के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि छह साल तक FIR दर्ज नहीं करना और मामले को सिर्फ हादसे के रूप में देखना कई सवाल खड़े करता है। खबर अपडेट की जा रही है।
Back to Top News
Top
September 14, 2026 at 7:18 AM
दिशा सालियान की मौत मामले में CBI ने FIR की:आदित्य ठाकरे समेत 17 लोगों के नाम; एक्टर सुशांत सिंह की मैनेजर थीं
Dainik Bhaskar