जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सेना और CRPF की तैनाती में बदलाव की तैयारी है। उधमपुर और कठुआ के 21 ठिकानों पर सेना की जगह CRPF के करीब 2,100 जवान तैनात किए जाएंगे। इनके साथ जंगलों में अभियान चलाने वाली कोबरा की टीमें भी रहेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, जवानों की आवाजाही के कारण इन कैंपों में सेना की मौजूदगी पहले ही कम हो गई थी। अब CRPF इन ठिकानों को संभालेगी, जिससे सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर तालमेल बन सकेगा। सुरक्षा एजेंसियों का लक्ष्य धीरे-धीरे जम्मू क्षेत्र का पूरा आतंकवाद विरोधी ग्रिड CRPF को सौंपना है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Back to Top News
Top
September 8, 2026 at 2:56 PM
जम्मू- 21 ठिकानों पर सेना की जगह CRPF तैनात होगी:2100 जवानों के साथ कोबरा टीम भी होगी; LAC पर सेना की तैनाती बढ़ाने की तैयारी
Dainik Bhaskar