लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने TMC के बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को जवाब दाखिल करने के लिए 22 सितंबर तक समय दिया है। उनके खिलाफ भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता याचिका दायर की गई है। TMC नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय कर चुके हैं। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने 18 जून को दलबदल विरोधी कानून के तहत उनकी अयोग्यता की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। लोकसभा सचिवालय के 22 सितंबर के लेटर के मुताबिक, संयुक्त सचिव संतोष कुमार ने बंद्योपाध्याय को बताया कि तीन हफ्ते का समय बढ़ाने का उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। 14 जून को 20 TMC सांसदों ने खुद को अलग गुट बताया था। इसके बाद इन्होंने NDA को समर्थन का ऐलान किया था। 20 बागी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की मांग इससे पहले टीएमसी संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से गुरुवार को मुलाकात की थी। 20 मिनट की इस बैठक में टीएमसी ने 20 बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही तेज करने की मांग की थी। स्पीकर ओम बिरला ने सदन में अलग हुए 20 सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की है, लेकिन उनके विलय को अब तक मंजूरी नहीं दी है। अभिषेक बनर्जी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे। वहां लोकसभा स्पीकर और सदन के महासचिव की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को बताया था कि स्पीकर ने टीएमसी की ओर से दसवीं अनुसूची के तहत दायर अयोग्यता याचिकाओं पर 20 सांसदों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
Back to Top News
Top
September 3, 2026 at 9:53 AM
TMC बागी 22 सितंबर तक अयोग्यता पर जवाब देंगे:अभिषेक बनर्जी की शिकायत के बाद लोकसभा स्पीकर का फैसला; 20 सांसद NCPI में शामिल हुए थे
Dainik Bhaskar