झारखंड की 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी और अवैध लेनदेन को लेकर CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है. बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर डिजिटल और वित्तीय साक्ष्य पेश किए गए हैं. लैपटॉप से 24 अभ्यर्थियों की सूची मिली, जिनमें 11 सफल हुए थे. इनसे एक करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है.