AISA के बिहार बंद के दौरान पटना और छपरा में छात्र प्रदर्शन उग्र हो गया. पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज भी हुआ. कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. वहीं, तेज प्रताप यादव ने गांधी मैदान पहुंचकर बिहार बंद का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.