महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे मंगलवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गए। मुंबई पुलिस ने उन्हें आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद जरांगे अपनी मांग पर कायम हैं। वे पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और मराठा समाज को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। जरांगे पहले महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में मराठा समुदाय के लोगों को मुंबई ले जाने की तैयारी में थे। हालांकि पुलिस की सख्ती और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने अपनी योजना बदल दी। अब वे करीब 5 से 10 सहयोगियों के साथ मुंबई जा रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।