सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और कमेंट्स अब युवाओं, खासकर जेन-Z के सेल्फ वैल्यू को मापने का पैमाना बन गए हैं. एक समाजशास्त्रीय अध्ययन के अनुसार, उम्मीद के मुताबिक, लाइक्स न मिलने पर युवा बेचैनी, नकारे जाने का अनुभव करते हैं. यह डिजिटल निर्भरता मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक रिश्तों पर गहरा असर डाल रही है, जिससे चिंता और अकेलेपन की चुनौतियां बढ़ रही हैं.