पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कलों को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को बंद करा दिया गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक को सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था, जब यह मेल आई। अब टीमें जांच कर रही हैं। बच्चों को ले जाने के लिए हमने परिनजों को मैसेज भेज दिया है। इससे पहले कल आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कॉच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Back to Top News
Top
July 13, 2026 at 6:08 AM
PM के दौरे से पहले स्कूलों को उड़ाने की धमकी:स्कूल बंद कराए, चंडीगढ़-मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर; कल पंजाब में खालिस्तानी नारे लिखे थे
Dainik Bhaskar