पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार रात रितेश हांगे को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि रितेश मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का दोस्त है। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश को लेकर रितेश से भी चर्चा हुई थी। इसी आधार पर उसे मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
Back to Top News
Top
September 5, 2026 at 5:57 PM
केतन मर्डर केस में आरोपी सिया-चेतन का दोस्त गिरफ्तार:साजिश में शामिल होने का शक; 12 सितंबर तक रिमांड
Dainik Bhaskar