राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की नजर अब ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि पर है. सूत्रों के मुताबिक, SIT की टीम ने स्वामी गोविंद देव गिरि के ठहरने की व्यवस्था और अन्य संबंधित पहलुओं पर जानकारी जुटाई है. माना जा रहा है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा के बाद गोविंद देव गिरि पर शिकंजा कस सकता है.