अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बड़े बदलाव किए गए हैं. दान गिनती करने वाले पुराने कर्मियों को हटा दिया गया है. अब SBI के स्थायी कर्मचारी चढ़ावे की गिनती का काम संभालेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.