भारतीय जनता पार्टी 27 जुलाई को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देशव्यापी 'कलाम को सलाम' अभियान चलाएगी. रामेश्वरम से 'यूनिटी मार्च' शुरू होगा. देशभर में पुष्पांजलि, विचार गोष्ठी और चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है.