देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन और दूसरे मौसम से जुड़े खतरे भी बने रह सकते हैं.