जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पटना में NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और देर रात कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान बिहार के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं.