अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार को उग्रवादी हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया।हमले में चार जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला भारत-म्यांमार सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में हुआ। मामले को संदिग्ध उग्रवादी हमला बताया गया है।…