भाजपा ने बुधवार को सभी राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों का ऐलान किया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के भी नाम है। इन तीनों राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति 18 अगस्त को ही कर दी गई थी। बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है। 18 अगस्त को पार्टी ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी। स्मृति-पूनिया सहित 5 नेताओं को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी भाजपा ने 5 नेताओं को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी दी है। हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, जबकि सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महाराष्ट्र में दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं- बैजयंत जय पांडा और अमित मालवीय। 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोई सह-प्रभारी नहीं 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा ने कोई सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया है। इसमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप शामिल है। मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में भी सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, कोई सह-प्रभारी नहीं है। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… नितिन नवीन की टीम का ऐलान, राम माधव-स्मृति ईरानी का कमबैक, यूपी से दो मुस्लिम चेहरे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान किया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है। दीपक म्हस्के ने उनकी जगह ली। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें