वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जिस रफ्तार से दुनिया के ग्लेशियर पिघल रहे हैं, आने वाले वर्षों में बर्फ से ढके इलाकों में पचास हजार से ज्यादा नई झीलें बन सकती हैं. जिससे दुनिया को महाविनाश का सामना करना पड़ सकता है. अब सवाल उठता है कि क्या इस खतरे को टाला जा सकता है. क्या दुनिया के पास ऐसा कोई सिस्टम है जो इन झीलों के फटने से पहले लोगों को चेतावनी दे सके?