पुणे पुलिस ने शनिवार को केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोर्ट में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें कई नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने माही नाम से एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इसमें आरोपियों की जान-पहचान वाली एक महिला की फोटो इस्तेमाल की गई थी। इस अकाउंट से केतन को मैसेज भेजे गए थे। उसे 18 जून को सिया के लिए सरप्राइज बर्थडे प्लान के नाम पर लोहगढ़ आने के लिए कहा गया था। रितेश हांगे ने केतन को किले पर बुलाने के लिए यह फेक अकाउंट बनाया था। घटना के बाद अकाउंट डिलीट कर दिया गया। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या से जुड़ी फिल्में देखीं और साजिश की तैयारी के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया। उन्होंने पुलिस से बचने के तरीकों पर पॉडकास्ट भी सुने। सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। तीनों पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…