भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. भारत को सीरीज जीतने के लिए 199 रन बनाने होंगे. अब नजरें भारतीय बल्लेबाजों पर होगी.