वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल ने भर्ती सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट जारी किया है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, वांगचुक पिछले 20 दिनों से ठोस आहार (सॉलिड फूड) छोड़कर कर भूख हड़ताल पर हैं, जिसके चलते उन्हें अत्यधिक कमजोरी की शिकायत है. मेडिकल बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल लाते समय उनमें डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के लक्षण जरूर थे, लेकिन उन्हें बेहोश होने (Fainting) जैसी कोई समस्या नहीं हुई है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. The post सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: भूख हड़ताल से बढ़ी कमजोरी, पल्स-बीपी सामान्य पर इलाज लेने से किया इनकार appeared first on Prabhat Khabar.